Amit shah: बस्तर रीजन के सुकमा जिले में पोटकपल्ली सुरक्षा कैंप वह जगह है जिसे नक्सलियों ने 10 बार निशाना बनाया है. यहां देश के गृहमंत्री अमित शाह पहुंचे. बस्तर रीजन जगदलपुर से 120 किलोमीटर दूर पोटकपल्ली इलाका है. करीब डेढ़ साल पहले तक नक्सलियों का यह इलाका गढ़ हुआ करता था और लगातार सुरक्षाबलों को निशाना बनाया जाता था, लेकिन कुछ महीने पहले ही यहां पर सीआरपीएफ का कैंप बनाया गया है. यहां पहुंचे अमित शाह ने कहा कि उग्रवाद से जंग जारी है. सीआरपीएफ को सलाम.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *