Weather Forecast Updates: नॉर्थ ईस्ट के कई राज्यों में मौसम के तूफानी होने की भविष्यवाणी की गई है. पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत में आज बिजली और तेज आंधियों के साथ कई जगहों पर बारिश होने की संभावना है. पूर्वोत्तर के कई राज्यों में 15 मार्च ओले गिर सकते हैं. अरुणाचल प्रदेश में 15 मार्च को भारी बारिश की उम्मीद है. इसके साथ ही दक्षिण भारत के तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक के साथ ही गुजरात और महाराष्ट्र में भी बेमौसम की बरसात के होने की उम्मीद है.