Khatipura Railway Station Jaipur: जयपुरवासियों के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे एक बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. खातीपुरा से आकर जयपुर से ट्रेन पकड़ने वाली बड़ी आबादी को अब खुद का नया रेलवे स्टेशन मिलने जा रहा है. खातीपुरा रेलवे स्टेशन का काम लगभग पूरा हो चुका है. अप्रेल के पहले सप्ताह में किसी भी तारीख को इस रेलवे स्टेशन को शुरू किया जा सकता है. यह स्टेशन शुरू होते ही जयपुर जंक्शन (Jaipur Junction) का भार कम हो जाएगा. लिहाजा जयपुर जंक्शन को भी थोड़ी राहत मिल सकेगी. खातीपुरा जयपुर का पांचवां रेलवे स्टेशन होगा.