Satish Kaushik Death: ‘मि. इंडिया’ फिल्म में सतीश कौशिक ने कैलेंडर नामक एक रसोइये का किरदार निभाया था जो अनिल कपूर द्वारा संचालित एक अनाथालय में बच्चों के लिए खाना पकाता है. कौशिक ने 1983 में आई फिल्म ‘जाने भी दो यारो’ के संवाद लिखे और पंकज त्रिपाठी अभिनीत ‘कागज़’ (2021) की कहानी भी लिखी.