Marghat Hanuman Mandir: स्विगी (Swiggy) के एक डिलीवरी बॉय ने दिल्ली के मरघट वाले हनुमान मंदिर (Marghat Hanuman Mandir) परिसर में मटन कोरमा डिलीवरी करने से मना कर दिया. इस पूरी घटना का उसने वीडियो बनाया जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. डिलीवरी बॉय सचिन पांचाल (Sachin Panchal) ने News18 इंडिया से कहा, ‘मैं सनातनी हिंदू हूं मेरी भी आस्था है. अगर वह शख्स बाहर लेने भी आता तो मैं उसे ऑर्डर नहीं देता.’