उदयपुर के मालदा स्ट्रीट स्थित शगुन के संचालक महेश मेहता ने बताया कि मेवाड़ में यह परंपरा रही है कि महिलाएं होली के अवसर पर पीले रंग की ड्रेस पहनती हैं. इस बार बाजार में कई तरह की नई डिजाइन की साड़ियां उपलब्ध हैं. इसमें गोटा पत्ती हैंड वर्क, सिल्क साटन के साथ ही ऑर्गेनसा की विशेष साड़ियां बाजार में उपलब्ध है