Rajasthan Roadways News: राजस्थान रोडवेज मुंबई और दिल्ली समेत अन्य बड़े शहरों के लिए जयपुर से 9 नई लग्जरी बसें शुरू करने जा रही है. ये बसें काफी आरामदायक होने का दावा किया जा रहा है. रोडवेज ने इनकी समय सारिणी और किराया सूची जारी कर दी है. पढ़ें कौनसी बस जयपुर से कितने बजे कहां के लिए चलेगी और उसका किराया कितना होगा.