Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेश सहनी को वाई प्लस श्रेणी की सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी. खुफिया रिपोर्ट के बाद केंद्रीय गृह मंत्रालय ने ये बड़ा फैसला लिया है. राजनीति के जानकार केंद्रीय गृह मंत्रालय के इस फैसले को बिहार की संभावित राजनीतिक समीकरण से भी जोड़ रहे हैं.