Sachin Pilot-Sara Abdullah Love Story: सचिन पायलट रजास्थान और कांग्रेस के ही नहीं, बल्कि देश के शीर्ष युवा नेताओं में से एक हैं. सचिन पायलट का राजस्थान की राजनीति में काफी दखल है. उनके राजनीतिक रसूख का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र में मंत्री रहने के साथ ही वह राजस्थान के उपमुख्यमंत्री का पद भी संभाल चुके हैं. सचिन पायलट कुशल राजनीतिज्ञ होने के साथ ही एक अच्छे पति और प्रेमी भी हैं. सारा अब्दुल्ला संग प्यार को उन्होंने पूरी शिद्दत के साथ निभाया. दोनों पक्ष के परिवार इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. सचिन ने अपने परिजनों को तो मना लिया, लेकिन सारा अब्दुल्ला के पिता फारूक अब्दुल्ला और उनके भाई उमर अब्दुल्ला इस शादी में शरीक नहीं हुए थे.