Turkey-Syria Earthquake: 6 फरवरी को तुर्की-सीरिया में आए विनाशकारी भूकंप के चलते अब तक 41 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि 100 साल में यह सबसे बड़ी आपदा है. तुर्की की मदद के लिए दुनियाभर के देश सामने आए हैं. भारत ने भी अपना बचाव दल तुर्की भेजा था. रेस्क्यू के लिए तुर्की गई NDRF की टीम आज वापस भारत आ गई.