Jangpetkong Election 2023: नगालैंड की जंगपेटकोंग (ST) विधानसभा सीट (Jangpetkong Assembly Seat) बेहद ही खास सीटों में शुमार है. इस सीट पर 2018 के चुनावों में भाजपा प्रत्‍याशी लोंग्रीनेकेन (Longrineken) ने एनपीएफ के ई टी सुनप (E.T SUNUP) को 276 मतों के अंतराल से श‍िकस्‍त दी थी. इस बार भाजपा सहयोगी एनडीपीपी ने सीट‍िंग व‍िधायक की बजाय तेम्जेनमेंबा (Temjenmenba) को चुनावी समर में उतारने का मौका द‍िया है. एनपीएफ ने इम्जोंगवती लोंगकुमेर (IMJONGWATI LONGKUMER) और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने सीट‍िंग व‍िधायक लोंग्रीनेकेन (Longrineken) को मैदान में उतारा है. साल 1974 से अब तक हुए चुनावों में कांग्रेस ने इस सीट पर 7 बार जीत दर्ज की है.

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *