रायपुर : राज्य शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने चालू वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए नगरीय निकायों को 9 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की एल्डरमैन निधि जारी की है। यह एल्डरमैन निधि की प्रथम किस्त की 50 प्रतिशत राशि है।

उप मुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने यह राशि जारी की है। एल्डरमैन निधि से मनोनीत पार्षदों की अनुशंसा पर स्थानीय स्तर पर विभिन्न विकास कार्य कराए जाते हैं।

उप मुख्यमंत्री साव ने नगरीय निकायों को निधि का बेहतर और पारदर्शी उपयोग करने के निर्देश दिए हैं, ताकि इसका लाभ अधिक से अधिक शहरी आबादी तक पहुंच सके।

10 नगर निगमों को 2.07 करोड़

विभाग के अनुसार राज्य के 10 नगर निगमों के लिए एल्डरमैन निधि के रूप में कुल 2 करोड़ 7 लाख रुपए जारी किए गए हैं।

वहीं 53 नगर पालिकाओं को कुल 3 करोड़ 93 लाख रुपए और 102 नगर पंचायतों को 3 करोड़ 44 लाख 25 हजार रुपए की राशि जारी की गई है।

एल्डरमैन निधि से नगरीय क्षेत्रों में स्थानीय आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

By Author1

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *