रायपुर। प्रदेश के कई जिलों में तापमान एक बार फिर 40 डिग्री के पार पहुंच गया है. लगातार बढ़ रही गर्मी के बीच लोगों के लिए एक राहत भरी खबर निकलकर सामने आ रही है. गुरुवार यानी आज फिर मौसम में बदलाव हो सकता है. मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण बस्तर समेत प्रदेश के कई जिलों में आज तेज आंधी तूफान के साथ बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार रायपुर, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर, दक्षिण बस्तर, बस्तर, कोंडागांव, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाजार, और बलरामपुर के कुछ स्थानों में तेज आंधी और गरज-चमक के साथ बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है.,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *