अनबाउंड स्क्रिप्ट पहल को शुरू करने वाले अलिंद माहेश्वरी ने बताया कि यह बात कई वर्षों से उनके मन में थी कि बच्चों और किशोरों के लिए हिंदी साहित्य और साहित्येतर विषयों की ऐसी किताबें होनी चाहिए, जो उन तक अपनी पहुंच बनाएं. उन्होंने बताया कि अनबाउंड स्क्रिप्ट हिंदी के मौलिक साहित्य और अनुवाद के माध्यम से दुनियाभर के ज्ञान-विज्ञान को बच्चों व किशोरों के मन तक पहुंचाने की एक कोशिश है.