छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के निर्देशानुसार 4 मई 2025 को आयोजित होने वाली नीट-2025 परीक्षा के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन के लिए और परीक्षा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने और परीक्षा केंद्रों पर निगरानी के लिए जिला दंडाधिकारी और कलेक्टर विनय कुमार लंगेह द्वारा ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।

जिले के 4 परीक्षा केंद्रों के लिए नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट इस प्रकार है। जिसमें शासकीय महाप्रभु वल्लभाचार्य पीजी कॉलेज मचेवा के लिए महासमुंद कृष्ण कुमार साहू, तहसीलदार महासमुंद ड्यूटी मजिस्ट्रेट होंगे।
इसी तरह शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, बरौडाबाजार के लिए मोहित कुमार अमिला, नायब तहसीलदार महासमुंद, पीएमश्री केन्द्रीय विद्यालय, महासमुंद के लिए टेकेन्द्र नुरूटी, नायब तहसीलदार, तुमगांव और स्वामी आत्मानंद हिन्दी माध्यम स्कूल, नेहरू चौक, महासमुंद के लिए तृप्ति चन्द्राकर, नायब तहसीलदार को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *