4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना आज ही के दिन 1980 में हुई थी। प्रदेश में आज भाजपा स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सभी कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं दी है। सीएम विष्णुदेव साय ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का ध्वज फहराया।

सीएम साय ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट कर लिखा कि लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय और पथ अंत्योदय के संकल्पों को सिद्धि तक पहुंचाने वाले, विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

उन्होंने आगे लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज विकास के सूरज से पूरा देश आलोकित हो रहा है। विश्व के सबसे बड़े लोकतांत्रिक देश के रूप में भारत माता का वैभव सर्वोच्च शिखर पर आरूढ़ हो रहा है। राष्ट्रनिर्माण में तत्पर सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को पुनः शुभकामनाएं।

दूसरी ओर भाजपा स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में संगठन महामंत्री पवन साय द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक राजेश मूणत, मोती साहू, संपत अग्रवाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी वर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश ठाकुर, वरिष्ठ भाजपा नेता अनुराग सिंह देव, राजीव अग्रवाल , डॉक्टर सलीम राज, प्रफुल्ल विश्वकर्मा, अशोक बजाज सहित पदाधिकारी और कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर आज भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने भाजपा कार्यालय जगदलपुर में भारतीय जनता पार्टी का ध्वज फहराया। समस्त भाजपा के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *