What is the secret of Kailasa: हाल ही में एक बार फिर से सुर्खियों में आए भारत के भगोड़े नित्यानंद का तथाकथित देश ‘यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ कैलासा’ का रहस्य आखिरकार क्या है? कैसे कोई शख्स अपने एक नए देश का दावा कर सकता है. इसके पीछे संयुक्त राष्ट्र के कानून आखिरकार क्या हैं? संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया में अनेक संगठन खुद का एक अलग देश होने का दावा करते हैं. सबसे जरूरी बात है कि किसी भी देश के लिए कुछ जरूरी शर्तें हैं. जिनको पूरा करने के बाद ही अंतरराष्ट्रीय संगठन उनको एक देश की मान्यता देते हैं.