आईपीएल 2025 की शुरुआत 22 मार्च से हो चुकी है और अब तक सीजन का सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है। हालांकि टूर्नामेंट की शुरुआत के साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स को बड़ा झटका लगा है। टीम के एक प्रमुख तेज गेंदबाज चोट के कारण पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। यह वही खिलाड़ी हैं जिन्हें फ्रेंचाइज़ी ने ऑक्शन से पहले रिटेन किया था। ऐसे में टीम को मजबूरी में अपने स्क्वॉड में बदलाव करना पड़ा। लखनऊ सुपर जायंट्स ने तुरंत नए खिलाड़ी को टीम में शामिल किया है, जिसकी पुष्टि बीसीसीआई ने भी कर दी है।

लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मोहसिन खान इस समय घुटने के लिगामेंट में चोट की समस्या से जूझ रहे हैं। पिछले तीन महीनों से वह किसी भी प्रतिस्पर्धी क्रिकेट मैच में नहीं उतर पाए हैं। हाल ही में टीम के ट्रेनिंग कैंप के दौरान गेंदबाजी करते वक्त उनकी पिंडली में भी खिंचाव आ गया, जिससे उनकी स्थिति और गंभीर हो गई। इसी वजह से मोहसिन अब आईपीएल 2025 के पूरे सीजन से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह लखनऊ सुपर जायंट्स ने ऑक्शन में अनसोल्ड रहे मुंबई के ऑलराउंडर शार्दूल ठाकुर को टीम में शामिल कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *