रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन की श्री रामलला दर्शन योजना के माध्यम से प्रदेश के श्रद्धालुओं को अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के निःशुल्क दर्शन का अवसर मिल रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित इस योजना के तहत जशपुर जिले के अब तक 3,062 से अधिक श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन कर चुके हैं। योजना के 16वें चरण में 27 अक्टूबर को जशपुर जिले के विभिन्न जनपद पंचायतों और नगर पंचायतों से 204 श्रद्धालु अयोध्या के लिए रवाना होंगे। इससे पहले जनपद पंचायत अध्यक्ष गंगाराम भगत और नगर पालिका अध्यक्ष अरविंद भगत ने बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

श्रद्धालुओं की यात्रा का खर्च उठा रही सरकार

योजना के तहत श्रद्धालुओं के आने-जाने, ठहरने और भोजन की व्यवस्था का पूरा खर्च छत्तीसगढ़ शासन वहन कर रहा है। इससे श्रद्धालुओं को बिना आर्थिक बोझ के प्रभु श्रीरामलला के दर्शन का अवसर मिल रहा है। अयोध्या में दर्शन कर लौटे श्रद्धालुओं ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *