राजधानी समेत मध्य छत्तीसगढ़ में 9 से 11 मई तक अंधड़ के साथ बारिश होगी। इस दौरान बादलों की जोरदार गर्जना भी होगी। हवा की गति 50 से 60 किमी प्रति घंटे हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में प्रदेश में अधिकतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। इसके बाद कोई खास बदलाव नहीं होगा।
प्रमुख स्थानों का तापमान
स्थान अधिकतम न्यूनतम
रायपुर 38.8 26.3
माना 38.3 26.2
बिलासपुर 39.3 25.4
पेंड्रारोड 37.7 22.2
अंबिकापुर 37.4 24.3
जगदलपुर 34.7 21.7
दुर्ग 39.5 24.6
13 मई को अंडमान के कुछ हिस्सों में बढ़ेगा मानसून
मौसम विज्ञान केंद्र लालपुर के मौसम विज्ञानियों के अनुसार, 13 मई के आसपास दक्षिण-पश्चिम मानसून अंडमान सागर, अंडमान निकोबार द्धीप समूह व दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों की ओर पहुंचने की संभावना है। प्रदेश में सामान्यत: 10 जून को मानसून पहुंचने का समय है। पिछले साल इसमें देरी हुई थी। सुकमा में मानसून कुछ दिनों तक रूकने के बाद आगे बढ़ा था।