4078145881738806504
14271021545470334915

भारत में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, इसका प्रमाण आंध्र प्रदेश के सफरू सनथ कुमार ने दिया है। जिला परिषद स्कूल पेनामालुरु में पढ़ने वाले 10वीं के छात्र सनथ कुमार ने क्रोमबुक के उपयोग से सबको चौंका दिया। ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझते सनथ की इस उपलब्धि से राज्य के मंत्री नारा लोकेश गारू भी प्रभावित हुए और उन्हें बधाई देने के लिए बुलाया।

ऑनलाइन कक्षाओं में क्रोमबुक उपयोग

सनथ ने बताया कि वह अपनी पढ़ाई और ऑनलाइन कक्षाओं में क्रोमबुक का कुशलता से उपयोग करते हैं। ग्रोथ हार्मोन की कमी से जूझते हुए भी उन्होंने अपनी लगन से प्रेरणा दी। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में सनथ ने मंत्री की तारीफ करते हुए कहा कि लोकेश गारू नई पीढ़ी की समस्याओं को समझते हैं।

क्या होता है क्रोमबुक

क्रोमबुक एक प्रकार का लैपटॉप या टैबलेट है, जो गूगल के क्रोम ओएस (Chrome OS) ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसे मुख्य रूप से इंटरनेट ब्राउजिंग, ऑनलाइन वर्क और क्लाउड-बेस्ड एप्लिकेशन के लिए डिज़ाइन किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *