रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और प्राकृतिक पहचान से जुड़े स्मृति चिह्न भेंट किए गए। लोक भवन में आयोजित मुलाकात के दौरान राज्यपाल रमेन डेका ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ के राजकीय पक्षी पहाड़ी मैना की प्रतिकृति भेंट की। इस अवसर पर राज्य की प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने राष्ट्रपति को छत्तीसगढ़ की प्रसिद्ध कोसा साड़ी भेंट की। कोसा साड़ी राज्य की समृद्ध बुनकर परंपरा और पारंपरिक हस्तकला की पहचान मानी जाती है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी स्मृति स्वरूप राज्यपाल रमेन डेका को विशिष्ट शैली की चित्रकला भेंट की। इस आदान-प्रदान के माध्यम से छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और परंपराओं को विशेष स्थान मिला। पहाड़ी मैना छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक विरासत का प्रतीक है, जबकि कोसा साड़ी प्रदेश की पारंपरिक वस्त्र कला और बुनकरों के कौशल को दर्शाती है। इन स्मृति चिह्नों के जरिए राज्य की विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *