रायपुर, रक्षाबंधन के पावन अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और प्रथम महिला रानी डेका काकोटी ने रायपुर के गायत्री नगर स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। उन्होंने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर विधिवत रक्षासूत्र बांधा।
इस अवसर पर राज्यपाल डेका ने देश और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आपसी सौहार्द का पावन पर्व है। यह पर्व समाज में प्रेम और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है।
कार्यक्रम के दौरान विधायक पुरंदर मिश्रा सहित गणमान्य श्रद्धालु भी उपस्थित रहे।