रायपुर : राज्यपाल रमेन डेका से गुरुवार को लोकभवन में छत्तीसगढ़ के निजी विश्वविद्यालयों के पदाधिकारियों ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान प्रदेश में उच्च शिक्षा के विस्तार और नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से जुड़े विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में छत्तीसगढ़ निजी विश्वविद्यालय स्थापना एवं संचालन (संशोधन) विधेयक, 2026 के तहत नए निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना से संबंधित प्रावधानों पर विचार-विमर्श किया गया। राज्यपाल  डेका ने प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा के विस्तार को लेकर अपने विचार साझा किए।

राज्यपाल ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका महत्वपूर्ण है। बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधुनिक सुविधाओं और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से युवाओं को नए अवसर उपलब्ध कराए जा सकते हैं।

इस अवसर पर मैट्स विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति गजराज पगारिया, शंकराचार्य प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी भिलाई-दुर्ग के कुलाधिपति  आईपी मिश्रा, भारती विश्वविद्यालय दुर्ग के कुलाधिपति सुशील चंद्राकर, कलिंगा विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति डॉ. संदीप अरोड़ा, आईएसबीएम विश्वविद्यालय गरियाबंद एवं रायपुर के कुलपति डॉ. आनंद महलवार, अंजनेय विश्वविद्यालय रायपुर के कुलाधिपति अभिषेक अग्रवाल, दावड़ा विश्वविद्यालय रायपुर के सीईओ चिन्मय दावड़ा और कोलंबिया विश्वविद्यालय रायपुर के प्रो. कुलाधिपति हरजीत सिंह हूरा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *