4078145881738806504
14271021545470334915
Excise Department Raid Chhattisgarh

कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार होली त्यौहार के मद्देनजर जिले में अवैध मदिरा निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग के समस्त वृत्त प्रभारियों की संयुक्त टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में महुआ लाहन एवं कच्ची शराब जब्त की।
जिला आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि ग्राम शिकारी डेरा में दबिश देकर मदिरा निर्माण हेतु प्रयुक्त लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन एवं 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई। मामले में अज्ञात आरोपी के विरुद्ध प्रकरण कायम कर विवेचना प्रारंभ कर दी गई है।
वहीं खपरीखुर्द में कार्रवाई के दौरान प्रेम राज मोहले (उम्र 25 वर्ष) के कब्जे से 07 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1)क, 34(2) एवं 59क के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि होली पर्व के दौरान अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध अभियान निरंतर जारी रहेगा। आम नागरिकों से भी अपील की गई है कि अवैध गतिविधियों की सूचना तत्काल प्रशासन को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *