रायपुर : छत्तीसगढ़ में दीपावली के अवसर पर स्कूली विद्यार्थियों और शिक्षकों को एक दिन की अतिरिक्त छुट्टी मिलेगी। स्कूल शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पहले घोषित दीपावली अवकाश में संशोधन करते हुए छुट्टी की अवधि पांच से बढ़ाकर छह दिन कर दी है। अब प्रदेश के स्कूलों में 6 नवंबर से 11 नवंबर 2026 तक दीपावली अवकाश रहेगा।

विभाग की ओर से 16 अक्टूबर को जारी संशोधित आदेश के अनुसार, यह अवकाश प्रदेश के शासकीय, अनुदान प्राप्त और गैर अनुदान प्राप्त स्कूलों के साथ डी.एड., बी.एड. और एम.एड. महाविद्यालयों में भी लागू होगा।

इससे पहले 21 सितंबर 2026 को जारी शैक्षणिक कैलेंडर में दीपावली की छुट्टी 6 नवंबर से 10 नवंबर तक निर्धारित की गई थी। नए आदेश के तहत अवकाश की अवधि में एक दिन की बढ़ोतरी की गई है। अब शिक्षण संस्थानों में 11 नवंबर तक छुट्टी रहेगी।

दीपावली पर्व को देखते हुए अवकाश बढ़ाए जाने से विद्यार्थियों, शिक्षकों और शैक्षणिक संस्थानों को त्योहार मनाने के लिए अतिरिक्त समय मिलेगा। संशोधित आदेश के बाद अब प्रदेश के स्कूलों में दीपावली की छुट्टी कुल छह दिनों की होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *