4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट PET और छत्तीसगढ़ पुलिस कांस्टेबल फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट PMT और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं. ऐसे में जानें कैसे और कहां से आप आसानी से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कैसे डाउनलोड करें CG Police Constable का एडमिट कार्ड?

1. सबसे पहले cgpolice.gov.in पर जाएं.
2. होम पेज पर नोटिस बोर्ड के सेक्शन में जाएं.
3. एडमिट कार्ड के ऑप्शन को चुनें, वहां आपको इस भर्ती से जुड़े एडमिट कार्ड का लिंक मिलेगा, उसपर क्लिक करें.
4. अपने लॉगिन डिटेल्स डालें.
5. सबमिट पर क्लिक करें.
6. आपके स्क्रीन पर आपका एडमिट कार्ड आ जाएगा, उसे डाउनलोड कर लें.

बता दें, कि छत्तीसगढ़ पुलिस के तरफ से कुल 5,967 कांस्टेबल पदों पर एक सीधी भर्ती परीक्षा का आयोजन होने वाला है. इसके लिए पीईटी, पीएमटी और डीवी 16 नवंबर को छत्तीसगढ़ के विभिन्न जगहों पर होने वाली हैं, इन जगहों में रायपुर, धमतरी, दुर्ग, राजनांदगांव, बिलासपुर, रायगढ़, सूरजपुर, जगदलपुर और कोंडागांव का नाम शामिल है, इस परीक्षा और भर्ती से जुड़ी डिटेल्ड जानकारी आपको छत्तीसगढ़ पुलिस के ऑफिशियल वेबसाइट पर मिल जाएगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *