4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय चुनाव 2025 से पहले कांग्रेस ने एक बड़ा कदम उठाया है। पार्टी ने नामांकन रद्द होने पर कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग ) वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल (एस पटेल) पूर्व पार्षद वार्ड क्रमांक-13 (मंगला) पंडित दीनदयाल नगर ( 2019 – 23) जिन्हें वर्तमान में नगर निगम बिलासपुर के चुनाव में पुनः कांग्रेस पार्टी ने वार्ड क्रमांक 13 (मंगला) से प्रत्याशी बनाया था। उनके द्वारा नाम नामांकन पत्र के साथ ओबीसी (अन्य पिछड़ा वर्ग ) वर्ग का जाति प्रमाण पत्र जानबूझकर जमा नहीं किया गया है। जो कि स्पष्ट तौर पर पार्टी विरोधी गतिविधि हैं। इस कुकृत्य के द्वारा श्याम पटेल ने भारतीय जनता पार्टी को सीधे तौर पर लाभ पहुंचाने का काम किया है और कांग्रेस पार्टी के साथ घोर धोखा किया है। श्याम पटेल को को बीजेपी को सीधे तौर पर लाभ पहुँचाने के कारण आगामी 6 (छः) वर्षों के लिए पार्टी से निष्कासित किया जाता हैं। उक्त विज्ञप्ति को जिलाध्यक्ष विजय केशरवानी ने जारी किया है।

बिलासपुर नगर निगम के मंगला वार्ड 13 में इस बार कोई चुनाव नहीं होगा। जांच के दौरान कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों के नामांकन रद्द कर दिए गए, जिससे भाजपा प्रत्याशी रमेश पटेल निर्विरोध पार्षद बन गए। कांग्रेस प्रत्याशी श्याम पटेल का नामांकन जाति प्रमाणपत्र न जमा करने के कारण रद्द हुआ, जिसके बाद पार्टी ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें 6 साल के लिए निष्कासित कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *