Bijapur Nagar Palika

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बीजापुर नगर पालिका में 12 कार्यों के लिए दो करोड़ 11 लाख 71 हजार रुपए की स्वीकृति दी है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव के अनुमोदन के बाद विभाग ने संचालनालय से राशि की मंजूरी का आदेश जारी कर दिया है। उन्होंने सभी कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करते हुए समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए हैं।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने बीजापुर नगर पालिका के वार्ड क्रमांक-12 में बाजार मंख पांच शेडो के निर्माण के लिए 47 लाख 60 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। विभाग द्वारा शांति नगर, वार्ड क्रमांक-7 में आर.सी.सी. पुलिया के निर्माण के लिए नौ लाख 18 हजार रुपए की मंजूरी दी गई है। बैदरगुड़ा, वार्ड क्रमांक-15 और वार्ड क्रमांक-3 में आर.सी.सी. नाली के निर्माण के लिए क्रमशः नौ लाख 18 हजार रुपए और नौ लाख 98 हजार रुपए स्वीकृत किए गए हैं। विभाग ने कोकड़ापारा, वार्ड क्रमांक-3 में सामुदायिक शेड के निर्माण के लिए नौ लाख 97 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन में बाउंड्रीवॉल निर्माण के लिए 29 लाख 56 हजार रुपए मंजूर किए हैं।

नगरीय प्रशासन विभाग ने जयनगर शिविर, वार्ड क्रमांक-15 में सी.सी. रोड के निर्माण के लिए नौ लाख 74 हजार रुपए, डिपोपारा, वार्ड क्रमांक-6 में सी.सी. रोड के लिए नौ लाख 95 हजार रुपए और वार्ड क्रमांक-13 में जयस्तंभ चौक के पास सांस्कृतिक शेड के निर्माण के लिए आठ लाख 56 हजार रुपए स्वीकृत किए हैं। नगर पालिका कार्यालय परिसर में पार्किंग शेड और वाहन शेड के निर्माण के लिए 19 लाख 45 हजार रुपए, वार्ड क्रमांक-6 में सामुदायिक भवन में शेड निर्माण और सीमेट-क्रांकीट वर्क के लिए 29 लाख 61 हजार रुपए तथा नगर पालिका परिसर में सीमेंट-क्रांकीट वर्क एवं शांतिनगर वार्ड क्रमांक-7 में सी.सी. सड़क के निर्माण के लिए 18 लाख 93 हजार रुपए की भी मंजूरी विभाग द्वारा प्रदान की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *