एकल ग्राम और समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए जारी हुई राशि, चालू वित्तीय वर्ष में 612 करोड़ रुपये का आबंटन रायपुर, छत्तीसगढ़ में जल जीवन मिशन के अंतर्गत पिछले तीन वर्षों में विभिन्न योजनाओं और कार्यों के लिए 6,836.51 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। इसमें एकल ग्राम जलप्रदाय योजनाओं, समूह जलप्रदाय योजनाओं और अन्य मदों की राशि शामिल है। विभाग के अनुसार भुगतान की प्रक्रिया लगातार जारी है। जल जीवन मिशन के राज्य कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, पिछले तीन वर्षों में एकल ग्राम योजनाओं के लिए 4,985.35 करोड़ रुपये और समूह जलप्रदाय योजनाओं के लिए 1,690.94 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया। वहीं, सपोर्ट मद में 136.18 करोड़ रुपये और जल गुणवत्ता जांच संबंधी कार्यों के लिए 24.04 करोड़ रुपये दिए गए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में एकल ग्राम योजनाओं के भुगतान के लिए 612 करोड़ रुपये का आबंटन प्राप्त हुआ है। इसमें से अब तक 162.46 करोड़ रुपये का आबंटन जारी किया जा चुका है। शेष राशि के संबंध में भी निर्धारित प्रक्रिया के तहत कार्रवाई की जा रही है। विभाग के अनुसार, उपलब्ध वित्तीय आबंटन के अनुरूप विभिन्न योजनाओं के भुगतान की प्रक्रिया जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *