रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदिकवि महर्षि वाल्मीकि ने रामायण जैसे महान महाकाव्य की रचना कर भारतीय संस्कृति, जीवन मूल्यों और आदर्शों को विश्वभर में प्रतिष्ठित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि की रचनाओं में सत्य, कर्तव्य, करुणा, न्याय और लोककल्याण का संदेश समाहित है। उनकी शिक्षाएं आज भी मानव समाज को सदाचार और नैतिकता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देती हैं।

मुख्यमंत्री साय ने प्रदेशवासियों से महर्षि वाल्मीकि के आदर्शों को आत्मसात करने और समरस, संस्कारवान एवं विकसित समाज के निर्माण में सहभागी बनने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *