रायपुर, कांकेर के बेरोजगार युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सोलर पैनल इंस्टालेशन तकनीशियन कोर्स शुरू किया जा रहा है। लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर में 30 सीटों पर निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रशिक्षण में प्रवेश के लिए 1 अक्टूबर 2026 को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक काउंसलिंग होगी। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु के इच्छुक युवा इसमें शामिल हो सकते हैं। चयनित युवाओं को सोलर पैनल इंस्टालेशन से जुड़ा तकनीकी प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क दिया जाएगा। प्रशिक्षण के बाद युवाओं को इस क्षेत्र में रोजगार और स्वरोजगार के अवसर मिल सकेंगे। काउंसलिंग में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, पहचान पत्र, निवास प्रमाण पत्र और दो पासपोर्ट साइज फोटो की छायाप्रति साथ लानी होगी। काउंसलिंग स्थल लाइवलीहुड कॉलेज गोविन्दपुर,कांकेर में युवाओं के लिए सुनहरा मौका कांकेर रहेगा। जिला प्रशासन ने पात्र और इच्छुक युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *