बेमेतरा : सेवा संकल्प अभियान की शुरुआत 17 सितंबर से ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ होगी। बेमेतरा जिला मुख्यालय स्थित भद्रकाली माता मंदिर परिसर में होने वाले मुख्य आयोजन में खाद्य मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान आयोजित किया जा रहा है। इसी के तहत जिले में बड़े स्तर पर दीप प्रज्ज्वलन की तैयारी की गई है।

भद्रकाली मंदिर में जलेंगे 5 हजार दीये

बेमेतरा के भद्रकाली माता मंदिर परिसर में जिला प्रशासन की ओर से 5 हजार दीयों का दीप प्रज्ज्वलन किया जाएगा। इसके अलावा जिले की सभी 336 ग्राम पंचायतों, शासकीय भवनों, अमृत सरोवरों, स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों और नगरीय निकायों में भी दीप जलाए जाएंगे।

जिले की चिन्हांकित 27 ग्राम पंचायतों के हर घर में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ प्रज्ज्वलित करने की तैयारी है। प्रशासन के मुताबिक पूरे जिले में 6 लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे।

घर-घर ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाने की अपील

जिला प्रशासन ने जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों से कार्यक्रम में भागीदारी की अपील की है। लोगों से अपने घरों में भी ‘आशीर्वाद का दीया’ जलाकर अभियान से जुड़ने का आग्रह किया गया है।

‘आशीर्वाद का दीया’ के साथ शुरू होने वाला यह अभियान 17 अक्टूबर तक चलेगा। इस दौरान सेवा, जनभागीदारी और जनकल्याण से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *