रायपुर, रक्षाबंधन के पावन पर्व पर लोक भवन में आत्मीय माहौल देखने को मिला। प्रजापिता ब्रह्मकुमारी की बहनों, एसओएस चिल्ड्रेन्स विलेजेस इंडिया के बच्चों तथा स्काउट एवं गाइड से जुड़े विद्यार्थियों और शिक्षकों ने राज्यपाल रमेन डेका को राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया।
राज्यपाल रमेन डेका ने सभी के स्नेह और शुभकामनाओं के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं देते हुए उनके सुख, शांति, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर प्रथम महिला रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।