ब्रेकिंग न्यूज़
वसुंधरा परियोजना: छत्तीसगढ़ में राजस्व अभिलेखों का होगा डिजिटलीकरण राज्य निर्वाचन आयुक्तों की स्थायी समिति की बैठक: नवा रायपुर में स्थानीय निकाय चुनावों को तकनीक-सक्षम बनाने पर मंथन राज्य स्तरीय श्रमिक महासम्मेलन: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने की श्रमिक हित में तीन बड़ी घोषणाएं ई-ऑफिस और समयबद्ध उपस्थिति में उत्कृष्ट प्रदर्शन: मुख्य सचिव ने अधिकारियों और कर्मचारियों को किया सम्मानित आधार प्रमाणीकरण एवं सत्यापन: छत्तीसगढ़ में सुशासन और डिजिटल सेवाओं को मिल रही मजबूती सेवा संकल्प अभियान: पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने GPM के ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर जानी हितग्राहियों की सफलता की कहानियां
Self Help Group Women Chhattisgarh

रायगढ़ जिले में इस वर्ष होली पर्व प्राकृतिक एवं रासायनिक मुक्त रंगों के साथ मनाने की पहल को व्यापक समर्थन मिल रहा है। लैलूंगा क्षेत्र की स्व-सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा तैयार हर्बल गुलाल की काफी डिमांड है। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन अंतर्गत दिव्या स्व-सहायता समूह सलखिया एवं संतोषी स्व-सहायता समूह रूडूकेला की महिलाओं ने हल्दी, चुकंदर, लालभाजी, पालक, परसा फूल, संतरे के छिलके एवं लेमनग्रास जैसे प्राकृतिक तत्वों से गुलाल तैयार किया है।

महिलाओं ने लगभग एक माह पूर्व 5 क्विंटल हर्बल गुलाल का उत्पादन किया, जिसमें से 4 क्विंटल की बिक्री हो चुकी है। कलेक्टोरेट एवं जनपद पंचायत लैलूंगा परिसर में लगाए गए स्टॉल पर उत्साहजनक प्रतिसाद मिला। कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने स्टॉल का अवलोकन कर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि स्व-सहायता समूहों को आयमूलक गतिविधियों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाया जा रहा है। समूह की सदस्याओं ने बताया कि उन्हें प्रशिक्षण एवं जिला प्रशासन का सतत सहयोग प्राप्त हो रहा है। इच्छुक नागरिक मोबाइल नंबर +91-62660-74792 पर संपर्क कर हर्बल गुलाल प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *