4078145881738806504
14271021545470334915

MPESB Exam 2025 Cancelled: मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) ने बेराजगार युवाओं के साथ अजीब बर्ताव किया है। पहले नियम कार्यक्रम के तहत परीक्षा देने बुलाया और फिर सेंटर पर ढाई घंटे खड़ा रखने के बाद कह दिया परीक्षा स्थगित हो गई।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) भोपाल ने 15 मई को समूह 1- उप समूह 3 की संयुक्त परीक्षा 2024 का आयोजन किया। पहले शिफ्ट के उम्मीदवार सुबह 8 बजे परीक्षा केंद्र में सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परीक्षा देने के लिए तैयार थे। उन्हें सुबह 9:00 बजे से परीक्षा के लिए आईडी और पासवर्ड संबंधित केंद्र द्वारा दिया जाना था।
कैंडिडेट्स को दिखाया ESB का ये लेटर

ढाई घंटे इंतजार करने के बाद लगभग 11:30 बजे कैंडिडेट्स को बताया गया कि आज परीक्षा नहीं होगी। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो उन्हें मध्य प्रदेश कर्मचारी मंडल का एक नोटिफिकेशन दिखाया गया, जिसमें कहा गया कि समूह एक- उप समूह तीन संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 की पहली पाली तकनीकी समस्या के कारण स्थगित कर दी गई है।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (ESB) की परीक्षा अचानक स्थगित करने से परेशान कैंडिडेट्स ईएसबी के कर्मचारियों बातचीत करते हुए।
22 हजार से ज्यादा कैंडिडेट ने किया था आवेदन
समुह 1 उप समुह 3 के पदों के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 2024 में कुल 22 हजार 66 एप्लीकेशन फॉर्म आए थे। जिसमें 4 हजार 639 उम्मीदवार अनारक्षित वर्ग के हैं।
खबर अपडेट हो रही है….
The post ESB परीक्षा: ढाई घंटे इंतजार के बाद कहा- आज एग्जाम नहीं होगा, 22 हजार अभ्यर्थी हुए परेशान appeared first on Thepublic News.