4078145881738806504
14271021545470334915
ब्रेकिंग न्यूज़
छत्तीसगढ़ बनेगा डेयरी हब! 2047 तक दूध और अंडा उत्पादन में ऐतिहासिक बढ़ोतरी का लक्ष्य धान खरीदी के लिए जरूरी हुआ एग्रीस्टैक पंजीयन! 31 अक्टूबर तक कराएं रजिस्ट्रेशन, वरना नहीं मिलेगा भुगतान मुख्यमंत्री शिक्षा गुणवत्ता अभियान: हर स्कूल में होगा Social Audit, तय होंगे शिक्षा के नए मापदंड! जीएसटी 2.0 से मिलेगी बड़ी राहत! अब रोज़मर्रा की चीज़ें होंगी सस्ती – जानिए कितना होगा फायदा NSS अवॉर्ड 2023: कोरबा की लखनी साहू को मिला राष्ट्रपति सम्मान, छत्तीसगढ़ में जश्न का माहौल! छत्तीसगढ़ को मोदी कैबिनेट की बड़ी सौगात! ₹24,634 करोड़ की रेल परियोजनाओं को मंजूरी, गोंदिया–डोंगरगढ़ लाइन से बदल जाएगा विकास का नक्शा!

छत्‍तीसगढ़ में फिर से मौसम में बदलाव हुआ है। राज्‍य में द्रोणिकाओं के सक्रिय होने से आने वाले कुछ दिनों तक गरज-चमक के साथ तेज आंधी ओलावृष्टि और बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने लोगों से अलर्ट रहने और मौसम के अनुकूल होने पर ही घर से बाहर निकलने की सलाह दी है।

मौसम विभाग रायपुर ने जानकारी दी कि राजधानी समेत प्रदेश के कई जिलों में बादल रहने की संभावना है। वहीं कुछ स्‍थानों पर हल्‍की से मध्‍यम बारिश की संभावना भी है। राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र के बीच 0.9 किमी ऊंचाई पर द्रोणिका फैली हुई है। पश्चिम विदर्भ से लेकर उत्तर केरल तक 1.5 किमी ऊंचाई पर फैली हुई है। इन द्रोणिकाओं के चलते छत्तीसगढ़ के मौसम को प्रभावित कर रही हैं। इसी के साथ ही पश्चिमी हवाओं के चलते भी 3.1 से 9.6 किमी की ऊंचाई पर एक अन्य द्रोणिका एक्टिव है।

तापमान में आ सकती है गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार आज प्रदेश के कई इलाकों में गरज-चमक के साथ ही बारिश के आसार हैं। इसी के साथ ही प्रदेश में हवाएं 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। इसी के चलते दिन और रात के तापमान में भी गिरावट होने की संभावना है।

दो दिन बाद चार डिग्री बढ़ेगा पारा

मौसम विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि अगले दिनों के बाद फिर से मौसम (CG Weather Update) में बदलाव होगा। इसके बाद मौसम में करीब दो से चार डिग्री सेल्सियस बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके बाद प्रदेश में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *