4078145881738806504
14271021545470334915

महापुराण कथा

रामलीला चौक, खम्हारडीह-शंकरनगर में आज दोपहर 3 बजे से शाम 6 बजे तक श्री शिव महापुराण कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में कथावाचक हलधर नाथ योगी अपनी प्रेरणादायी वाणी से श्रद्धालुओं को भगवान शिव की महिमा का सार सुना रहे हैं। भक्तिभाव से ओतप्रोत यह आयोजन क्षेत्रवासियों को आध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है।

समर कैंप

नंदनवन जू एंड सफारी, नवा रायपुर द्वारा 11 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों के लिए समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है. इसी क्रम में महाराष्ट्र मंडल के संत ज्ञानेश्वर विद्यालय में भी समर कैंप चलेगा, जो प्रतिदिन सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक आयोजित होगा.

डॉ. अंबेडकर जयंती पर विचार गोष्ठी आज

डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की कड़ी में भाजपा के बैनर तले 23 अप्रैल बुधवार को राजधानी के मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में दोपहर 3 बजे एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया है। जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री निशीथ प्रमाणिक शामिल होंगे। कार्यक्रम में सांसद बृजमोहन अग्रवाल समेत विधायकगण मौजूद रहेंगे। इस कार्यक्रम को लेकर मंगलवार को ‘एकात्म परिसर’ में शहर जिला भाजपा की एक तैयारी बैठक आयोजित की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *