छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पेयजल व्यवस्था को लेकर जोनवार समीक्षा बैठकें आज से शुरू हो रही हैं, जो 25 अप्रैल तक जारी रहेंगी। नगर निगम जल कार्य विभाग की अध्यक्ष संतोष सीमा साहू इन बैठकों की अध्यक्षता करेंगी, जिनमें अधिकारी और पार्षद शामिल होंगे। आज जोन 5 और 7 की समीक्षा की जाएगी, जबकि 24 अप्रैल को जोन 1 व 2 और 25 अप्रैल को जोन 10 और 8 पर चर्चा होगी। इन बैठकों में अमृत मिशन और 24×7 जलापूर्ति योजना की प्रगति की भी समीक्षा की जाएगी। इससे पहले जोन 4, 6 और 9 की बैठकें सम्पन्न हो चुकी हैं। महापौर मीनल चौबे ने इन बैठकों को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *