4078145881738806504
14271021545470334915

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय 20 अप्रैल को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में आयोजित छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण में छत्तीसगढ़ चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की महत्वपूर्ण भूमिका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित देश बनाने का संकल्प लिया है। इसके लिए हम सबको मिलकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाना होगा। कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष सतीश थौरानी, महामंत्री अजय भसीन, कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया सहित अन्य पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की। इस मौके पर संत लाल साईं, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, झारखंड एवं महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *