4078145881738806504
14271021545470334915

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना यानी फलसों के बीमा के लिए भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण योजना. ताकि किसानों को आपातकालीन स्थिति में फसलों के होने वाले नुकसान की भरपाई की जा सके. किसानों को बड़े आर्थिक संकट से उबारा जा सके. केंद्र सरकार की ये एक खास योजना है किसानों के लिए. लेकिन बड़ी बात ये है कि पीएम फसल बीमा योजना को बेहतर तरीके से लागू करने वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ शीर्ष स्थान पर अपनी जगह बनाई है.यह खुशखबरी शनिवार को आई है.

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय ने दिया सम्मान

इस योजना के शानदार प्रभावी क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ राज्य को राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी सफलता मिली है. कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा आयोजित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की 12वीं राष्ट्रीय समीक्षा बैठक के दौरान छत्तीसगढ़ को देश के बड़े राज्यों की श्रेणी में आज सेकंड बेस्ट परफॉर्मिंग स्टेट के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है.

राज्य के मोहला – मानपुर- चौकी और सक्ति को भी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत बेस्ट परफॉर्मिंग जिला चुना गया है. यह दो दिवसीय राष्ट्रीय समीक्षा सम्मेलन 18-19 अप्रैल 2025 को  तिरुवनंतपुरम (केरल) में आयोजित हो रहा है.

 बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड

भारत सरकार के कैबिनेट सचिव कृषि ने यह सम्मान छत्तीसगढ़ राज्य को दिया. इसे संयुक्त संचालक बी.के. मिश्रा एवं उपसंचालक उद्यानिकी नीरज शाह ने प्राप्त किया.  इसके साथ ही मोहला-मानपुर-चौकी जिले की कलेक्टर तूलिका प्रजापति एवं सक्ति जिले के कलेक्टर टोपनो ने  बेस्ट परफॉर्मिंग डिस्ट्रिक्ट का अवार्ड प्राप्त किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *