Breaking

छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़े पैमाने पर आईएएस ऑफिसर्स का तबादला किया है। कई जिलों के कलेक्टर बदले गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।

सामान्य प्रशासन विभाग के जारी आदेश के मुताबिक, कुल 41 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है, जिसमें 11 जिलों के कलेक्टर बदले गये हैं।

संजय अग्रवाल को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। दिव्या उमेश मिश्रा को बालोद का कलेक्टर, इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल को खैरागढ़-छुईखदान-गंडई का कलेक्टर, कुंदन कुमार को मुंगेली का कलेक्टर , नूपुर राशि पन्ना को कोंडागांव का कलेक्टर, संजय कन्नौजे को सारंगढ़-बिलाईगढ़ का कलेक्टर नियुक्त किया गया है। वहीं भगवान सिंह ऊईके को गरियाबंद का कलेक्टर, मयंक चतुर्वेदी को रायगढ़ का कलेक्टर, कुणाल दुदावत को दंतेवाड़ा का कलेक्टर, जन्मजेय महोबे को जांजगीर कलेक्टर और सर्वेश्वर नरेंद्र भूरे को राजनांदगांव कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *