Breaking

बुधवार को छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले के कवर्धा कलेक्टर कार्यालय में ऑफिस बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल प्राप्त हुआ। जिसके बाद पुलिस इसके जांच के लिए पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। मेल पर कलेक्ट्रेट परिसर में IED (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगे होने का जिक्र भी किया गया था। मेल में लिखा था कि 2:30 बजे तक इसे ऑफिस को उड़ा दिया जाएगा।

मेल पर आई धमकी

इसकी जानकारी पुलिस ने दी। अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को ईमेल के माध्यम से कलेक्टर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिसके बाद पुलिस ने परिसर की गहन तलाशी ली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र सिंह बघेल ने कहा कि धमकी भरा मेल कबीरधाम कलेक्टर के आधिकारिक मेल आईडी पर मिला था, जिसके बाद पुलिस को सतर्क कर दिया गया।

बघेल ने बताया कि अज्ञात व्यक्ति द्वारा भेजे गए मेल में कहा गया है, “कवर्धा जिला मुख्यालय में स्थित कलेक्टर कार्यालय में एक बारूदी सुरंग (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) लगाई गई है और हम इसे दोपहर 2:30 बजे तक उड़ा देंगे।”

मिली जानकारी के मुताबिक धमकी भरे मेल में कहा गया था कि यह हमला तमिलनाडु से ध्यान हटाकर छत्तीसगढ़ की ओर मोड़ने की एक सुनियोजित साजिश का हिस्सा है और इसके अलावा इसमें रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए विस्फोट को अंजाम देने की बात कही गई थी।

परिसर की ली गई तलाशी

इस सूचना के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वाड के साथ पुलिस दल ने परिसर की तलाशी ली, जिसमें कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया। तलाशी के बाद कर्मचारियों और लोगों को इलाकों में जाने की इजाजत मिली। कार्यालय की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है और पुलिस की साइबर शाखा ने मेल के स्रोत का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *