4078145881738806504
14271021545470334915
Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

ईस्ट कोस्ट रेलवे के खुर्दा रोड रेल मंडल अंतर्गत मेरामंडली-हिन्दोल रोड सेक्शन में तीसरी एवं चौथी रेलवे लाइन को मेरामंडली स्टेशन से जोड़ने का काम किया जाएगा। यह काम ब्लॉक लेकर पूरा किया जाएगा। 15 से 24 अप्रैल तक चलने वाले इस ब्लॉक की वजह से आठ ट्रेनें अलग-अलग तिथि में रद रहेंगी।

काम पूरा होने के बाद ट्रेनों के परिचालन की स्थिति में सुधार होगा। 13 अप्रैल को 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस, 15 अप्रैल को 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस, 15 व 22 अप्रैल को 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस, 16 अप्रैल को 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस, 17 व 24 अप्रैल को 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस, 18 अप्रैल को 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस, 19 अप्रैल को 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस, 21 अप्रैल को 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस रद रहेगी।

  • 19 अप्रैल को 20814 जोधपुर-पुरी एक्सप्रेस
  • 16 अप्रैल को 20813 पुरी-जोधपुर एक्सप्रेस
  • 13 अप्रैल को 12145 एलटीटी-पुरी एक्सप्रेस
  • 15 अप्रैल को 12146 पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस
  • 18 अप्रैल को 12993 गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस
  • 21अप्रैल को 12994 पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस
  • 15 व 22 अप्रैल को 20917 इंदौर-पुरी एक्सप्रेस
  • 17 व 24 अप्रैल को 20918 पुरी-इंदौर एक्सप्रेस

13 से 26 अप्रैल तक नहीं चलेगी गीतांजलि एक्सप्रेस

रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के सभी कार्यों को जल्द पूरा करने का प्रयास कर रही है। इसी के तहत बिलासपुर रेल मंडल के अंतर्गत रायगढ़-झारसुगुड़ा सेक्शन में कोतरलिया रेलवे स्टेशन को चौथी लाइन से जोड़ने और इस सेक्शन में चौथी लाइन में विद्युतीकृत का कार्य किया जाएगा।

यह काम 11 से 23 अप्रैल तक करने का निर्णय लिया गया था। इस कार्य के चलते इस तिथि में मुंबई से चलने वाली 12859 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस रद की गई थी। रेल प्रशासन ने इस ट्रेन को रद करने की तिथि में संशोधन किया गया है, अब यह ट्रेन 13 से 26 अप्रैल तक रहेगी।

चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन अब तीन जुलाई तक चलेगी

रेल यात्रियो की मांग को ध्यान रखते हुए रेलवे ने चर्लपल्ली-रक्सौल के मध्य सात अप्रैल तक चल रही स्पेशल ट्रेन के परिचालन में विस्तार किया गया है। अब यह ट्रेन तीन जुलाई तक चलेगी। प्रत्येक सोमवार को चर्लपल्ली से 07005 नंबर के साथ यह ट्रेन सात अप्रैल से 30 जून तक विपरीत दिशा में भी प्रत्येक गुरुवार को रक्सौल से 07006 नंबर के साथ 10 अप्रैल से तीन जुलाई तक चलेगी।

इस ट्रेन के परिचालन समय में भी संशोधन किया गया है। इसके तहत 07005 चर्लपल्ली–रक्सौल स्पेशल ट्रेन गोंदिया स्टेशन में 7:50 बजे के स्थान पर अब 8.00 बजे पहुंचेगी। इसी प्रकार राजनांदगांव स्टेशन में 9:28 बजे के की जगह अब 9:30 बजे पहुंचेगी।

हैदराबाद-रक्सौल अब एक जुलाई तक चलेगी

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली 07051/07052 हैदराबाद–रक्सौल साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन अब एक जुलाई तक चलेगी। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखेते हुए रेलवे ने परिचालन अवधि में विस्तार किया है। पूर्व में इस ट्रेन को पांच अप्रैल तक चलाने का निर्णय था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *