Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि सोमवार को पश्चिम बंगाल और गुजरात के बड़े हिस्से में लू चलने की संभावना है। वहीं महाराष्ट्र, गोवा, केरल समेत 6 राज्यों में तेज बारिश की संभावना है।

नॉर्थ-ईस्ट के कुछ राज्यों में भी बारिश होने का अनुमान है। राजस्थान, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्के बादल छाए रहेंगे। यहां 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

इससे सुबह-शाम के वक्त तापमान में गिरावट हो सकती है। राजस्थान में 2 अप्रैल को 7 जिलों और 3 अप्रैल को 11 जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

इस बीच, ओडिशा और वेस्ट बंगाल के कई इलाकों में रविवार को गर्म हवा चली। जबकि छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में पारा 40 डिग्री सेल्सियस पार कर गया। हरियाणा के तापमान में 2.5 डिग्री का इजाफा देखा गया।

अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम?

31 मार्च से 3 अप्रैल तक मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में आंधी के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। इधर गुजरात और बिहार में गर्म हवाओं की वजह से 2-3 डिग्री सेल्सियस पारा बढ़ सकता है।

वहीं वेस्ट बंगाल और गुजरात के कच्छ-सौराष्ट्र वाले हिस्से में अगले दो दिन भी लू चलने का अनुमान है। असम, तमिलनाडु, पुडुचेरी, आंध्र प्रदेश, केरल में 30 मार्च से 3 अप्रैल के बीच गर्म और उमस भरा मौसम रह सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *