Breaking

उत्तम इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में दो दिवसीय स्टूडेंट कॉन्फ्रेंस 13 जनवरी से शुरू होगी। यह आयोजन संस्था एक पहल की ओर से किया जा रहा है जो कि आगरा यूथ मॉडल यूनाइटेड नेशंस एक संयुक्त राष्ट्र की सिमुलेशन है, प्रतिभागियों को शोध, सार्वजनिक बोल, वाद-विवाद, नेतृत्व व प्रलेखन की सीख मिलती है। यही नहीं यह आगरा में पहली दो दिवसीय स्टूडेंट कान्फ्रेंस है जो कि यूनाटेड नेशंस इन्फॉर्मेशन सेंटर फॉर इंडिया एंड भूटान के सहयोग से आयोजित जा रही है।

आगरा यूथ मॉडल यूनाइटेड नेशन का पहला एडिशन 7-8 जनवरी को आयोजित किया गया, जिसमें 350 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। स्टूडेंट कॉफ्रेंस में दिल्ली, जयपुर, मथुरा, हैदराबाद, लखनऊ आदि शहरों के प्रतिभागी भाग लेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *