रायपुर। छत्तीसगढ़ के 33 में से 31 जिलों में जिला पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष चुनाव संपन्न हो चुके हैं। इन चुनावों में अनारक्षित 13 सीटों में से 9 पर ओबीसी वर्ग को मौका मिला है। भाजपा ने इस नतीजे को पिछड़ा वर्ग के लिए बड़ा प्रतिनिधित्व बताया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा की पिछली आरक्षण नीति को लेकर निशाना साधा था।

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पहले आरोप लगाया था कि भाजपा सरकार ओबीसी वर्ग को जिला पंचायत अध्यक्ष बनने के लिए तरसा रही है। वहीं, अब जब OBC को अधिक सीटें मिली हैं, तो भाजपा ने भूपेश बघेल से माफी मांगने की मांग की है।

डिप्टी मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि भूपेश बघेल ने ओबीसी के हक को लेकर झूठी बातें फैलाईं, उन्हें अब माफी मांगनी चाहिए। इसके जवाब में भूपेश बघेल ने पलटवार करते हुए कहा कि माफी अरुण साव को मांगनी चाहिए, क्योंकि भाजपा सरकार ने शुरू में OBC को आरक्षण देने से इनकार किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *