बेहतर पुलिसिंग के लिए रायपुर समरत 14 जिलों में पुलिस विभाग ने नए थाने खोलने की मंजूरी दे दी है. रायपुर, बलौदाबाजार, महासमुंद, धमतरी, बालौद, सारंगढ़-बिलाईगढ़, कोरबा, जशपुर, बस्तर, कांकेर, कोंडागांव, बीजापुर, नारायणपुर और सुकमा जिले में नए थाने खोले जाएंगे. इसके अलावा राजधानी रायपुर के राजातालाब नूरानी चौक स्थित नूरानी चौकी को अब थाना में परिवर्तित कर दिया जाएगा.