दो बार भारत के प्रधानमंत्री रहे मनमोहन सिंह (92) का अंतिम संस्कार शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। तिरंगे में लिपटे उनके पार्थिव शरीर को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय लाया गया। कांग्रेस के तमाम नेताओं ने मनमोहन सिंह को आखिरी बार नमन किया। सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता कांग्रेस मुख्यालय में मौजूद रहे। कांग्रेस मुख्यालय से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा निकाली जा रही है। करीब घंटे भर में पार्थिव शरीर दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचेगा। उनकी अंतिम यात्रा में मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी समेत तमाम नेता शामिल हैं।

 

मनमोहन सिंह को अंतिम विदाई देने पहुंचेगे तमाम नेता

डॉ. मनमोहन सिंह की अंतिम यात्रा दोपहर करीब 11 बजे दिल्ली के निगम बोध घाट पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान से उनका अंतिम संस्कार होगा। उन्हें अंतिम विदाई देने राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला समेत सरकार के कई मंत्री और बीजेपी के बड़े नेता भी पहुंचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *