छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय और पंचायत का चुनाव बैलट पेपर से होगा। आगामी चुनाव के लिए 7 जनवरी के बाद कभी भी आचार संहिता लग सकती है। चुनाव बोर्ड एग्जाम से पहले होंगे। नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव ने कहा कि, EVM मशीन की तैयारी में समय लग रहा था। बैलट पेपर से चुनाव का निर्णय किया गया है।